फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार पार्क सुंदरीकरण योजना ठप, जीडीए ने ठेका किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंदिरा बाल विहार पार्क और प्रस्तावित फूड प्लाजा के कायाकल्प की महत्वाकांक्षी योजना फिलहाल ठप पड़ गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कार्य शुरू न होने पर चयनित निर्माण एजेंसी का अनुबंध रद्द कर दिया है। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित की जानी थी, जिसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया गया था। बोली प्रक्रिया में कई फर्मों ने भाग लिया, जिसमें प्रभा कंस्ट्रक्शन को टेंडर आवंटित हुआ।
विज्ञापन

समझौते के तहत एक वर्ष में पार्क के सुंदरीकरण, कॉम्प्लेक्स निर्माण और 10 दुकानों के निर्माण के साथ-साथ जीडीए को मासिक भुगतान की शर्त शामिल थी। बताया जा रहा है कि निर्धारित मासिक राशि को लेकर फर्म असहज थी, जिससे कार्य आगे नहीं बढ़ सका। बार-बार संपर्क के बावजूद प्रगति न होने पर प्राधिकरण ने अनुबंध समाप्त करने का फैसला लिया। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के अनुसार जल्द ही नई रणनीति के साथ परियोजना को दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें