फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंडिगो की दिल्ली और बंगलूरू की उड़ानें निरस्त रहीं, 12 दिसंबर को नहीं रद्द रहेगी कोई फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गोरखपुर। एयरपोर्ट पर शुक्रवार से विमानों का संचालन सामान्य हो जाएगा। शुक्रवार को कोई भी फ्लाइट निरस्त नहीं रहेगी। हालांकि बृहस्पतिवार को इंडिगो की दिल्ली और बंगलूरू की दो उड़ानें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।



बृहस्पतिवार की सुबह इंडिगो की दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली की उड़ान और शाम की बंगलूरू-गोरखपुर-बंगलूरू फ्लाइट कैंसिल रही। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, उड़ान निरस्त होने की सूचना पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी। एयरपोर्ट पर इंडिगो की बाकी सभी उड़ानें पूर्ववत और निर्धारित समय पर संचालित हुईं। कुछ यात्री जानकारी के अभाव में एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, जिन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंडिगो संकट के बीच पिछले एक हफ्ते से गोरखपुर एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें निरस्त हो चुकी हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब तीन हजार यात्रियों को अब तक 1.7 करोड़ रुपये रिफंड किया जा चुका है। इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक गोविंद ने बताया कि शुक्रवार को इंडिगो की सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी। कोई भी उड़ान रद्द नहीं है। गोरखपुर से यात्रा करने वाले किसी भी यात्री का सामान/लगेज इंडिगो में नहीं छूटा है। सभी लगेज सुरक्षित रूप से संबंधित गंतव्यों तक भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें