फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में शहीद हुआ ये जवान, अब गोरखपुर में यहां किया जाएगा अंतिम संस्कार

Tue, 23 Jun 2020 03:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

  • पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में गोरखपुर के गोरखा रेजिमेंट के हवलदार शहीद
  • गोरखपुर के राजघाट में मंगलवार शाम 4 बजे रास्ट्रीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
गोरखा रेजिमेंट के हवलदार दीपक कार्की हुए शहीद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के राजौरी के नोसेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही फायरिंग में गोरखपुर के गोरखा रेजिमेंट के हवलदार दीपक कार्की (37) शहीद हो गए। वह नेपाल के रहने वाले हैं। मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। गोरखा रेजिमेंट में भी लोग आहत हैं।

विज्ञापन


शहीद दीपक का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम को गोरखपुर लाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल के ए मैथ्यू ने बताया कि दीपक राजौरी के नोसेरा सेक्टर 5/1 में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का जवाब देते हुए शहीद हुए हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे राजघाट में पुरे सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान उनके परिजन और जिले के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। राजोरी में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का दीपक कार्की शहीद हो गए।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए हवलदार दीपक कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हवलदार दीपक कार्की एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें