बाएं चंद्रा चौधरी और दाएं नमगी सी खम्पा।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत देश हमेशा नेपाल के साथ हर मुश्किल में खड़ा होता है। इसका एक और उदाहरण बीते रविवार को देखने को मिला है। भारत सरकार की ओर से नेपाल में आए बाढ़ एवं भूस्खलन की आपदा से निपटने के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। यह सामग्री भारतीय दूतावास के मिशन के उप प्रमुख नमगी सी खम्पा ने नेपाल-भारत महिला मैत्री समाज की अध्यक्ष चंद्रा चौधरी को सौंपी है।
बता दें कि नेपाल के पांच जिलों में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों को टेंट और त्रिपाल सहित राहत सामग्री वितरित की जाएगी। हाल ही में नेपाल में आए बाढ़ और भूस्खलन के कारण वहां जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है।
ऐसे में नेपाल-भारत महिला हितैषी समाज इन राहत वस्तुओं को कैलाली, महोटारी, नवलपरासी, सरसी और प्रोविंस नंबर 2, 3, 5 और 7 के सिंधुपालचौक जिलों की स्थानीय लोगों के साथ वितरित करेगा।