फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने नेपाल को 1.54 अरब नेपाली मुद्रा का दिया अनुदान, जानिए कहां आएगा काम

Fri, 25 Sep 2020 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।

सार

  • नेपाल में 2015 में आए भूकंप में नुवाकोट और गोरखा जिलों में हुई थी तबाही
  • अनुदान राशि से भूकंप पीड़ित जिलों में मकान, स्कूल पुनर्निमाण कार्य जारी
विज्ञापन
सुश्री खंपा ने भारत सरकार की ओर से जारी धनराशि का चेक नेपाल वित्त मंत्रालय के सचिव को सौंपा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के नुवाकोट और गोरखा जिलों में भूकंप के कारण तबाह हुए मकान और स्कूलों के पुनर्निमाण के लिए भारत सरकार ने 1.54 अरब नेपाली रुपये (करीब 96 करोड़ भारतीय रुपये) की आर्थिक मदद दी। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में नेपाल मिशन की उप प्रमुख सुश्री नामग्याल खंपा ने भारत सरकार की ओर से जारी धनराशि का चेक नेपाल वित्त मंत्रालय के सचिव शिशिर कुमार ढुंगना को सौंपा।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए भूकंप में नौ हजार से अधिक लोगों की जान गई थी और करीब आठ हजार घर तबाह हुए थे। भूकंप प्रभावित नुवाकोट और गोरखा जिलों में तबाह हुए घर और स्कूल भवनों को फिर से बनवाने के लिए भारत सरकार ने नेपाल को डेढ़ अरब डॉलर अनुदान राशि देने की घोषणा की थी।

इसी क्रम में भारत ने नेपाल सरकार को सहायता राशि भेजी। इस मद में भारत अब तक नेपाल को 72 करोड़ डॉलर राशि दान कर चुका है। भूकंप पीडितों के पुनर्वास हेतु, नुवाकोट और गोरखा जिलों में 50 हजार निजी घरों के निर्माण के लिए भारत व नेपाल के बीच फरवरी, 2016 में 10 करोड़ डॉलर की अनुदान राशि के समझौता पत्र एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ था।
विज्ञापन


भारत सरकार के सहयोग से नुवाकोट और गोरखा जिलों में चलाई जा रही आवासीय योजना के 92 प्रतिशत मकान पूर्ण हो चुके हैं। नेपाल में 70 स्कूल और पुस्तकालय के पुनर्निमाण की प्रतिबद्धता भी भारत सरकार ने जताई है। सुश्री खंपा ने कहा कि भारत सरकार नेपाल के भूकंप पीडितों के पुनर्वास हेतु अपने सहयोग और समर्थन को जारी रखेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें