फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस विशेष: चार घायलों की जान बचाने वाले आदित्य को किया गया सम्मानित, इन जवानों को भी मिला सम्मान

Sun, 15 Aug 2021 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

यूपी-112 पर फोन कर हादसे की सूचना समय से देने दी थी, जिससे बच गई थी चार घायलों की जान।
विज्ञापन
आदित्य मिश्रा को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी-112 पर सूचना देकर घायलों की जान बचाने वाले शाहपुर के आदित्य मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइंस में सम्मानित किया गया। महराजगंज जिले के चौक निवासी आदित्य मिश्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दोस्त के साथ शाहपुर में गीता वाटिका के पास किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।
विज्ञापन


दो अगस्त की सुबह पांच बजे वह टहल रहे थे। इसी बीच डेयरी कॉलोनी के पास तेज रफ्तार जीप ने सवारी से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में पश्चिम चंपारण (बिहार) के शिकारपुर, सतवरिया निवासी लाला देवी, उनके बेटे अशोक कुमार, कुशीनगर के जटहा, पतनहा निवासी आनंद कुमार दूबे और ऑटो चालक गोरखनाथ के शास्त्रीपुरम निवासी मार्कंडेय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आदित्य ने यूपी-112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी-321 के कमांडर और सब कमांडर घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए। तत्काल उपचार मिलने से सबकी जान बच गई।

आज सम्मानित हुईंं एसीपी प्राची
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानून व्यवस्था के क्षेत्र में (ऑपरेशनल कार्य के आधार पर) उत्कृष्ट कार्य के लिए लखनऊ की अपर पुलिस उपायुक्त (एसीपी) उत्तरी प्राची सिंह को सम्मानित किया गया। कानपुर की मूल निवासी प्राची, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव राम सिंह गौतम की पुत्री हैं। इस उपलब्धि के लिए प्राधिकरण के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सचिव को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 जवानों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र रेडियो उपनिरीक्षक मेराजु लहसन, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट सेवा हेतु हेड कांस्टेबल रुपेंद्रनाथ सिंह को, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 जवानों को उत्कृष्ट अति उत्कृष्ट सेवा हेतु पदक प्रदान 16 स्वाट टीम के जवानों को उत्कृष्ट कार्य व 112 डायल के 10 जवानों व अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी यातायात लाइन रामसेवक गौतम, एसपी क्राइम डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, एसपी उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी, एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, अपर राज्य रेडियो अधिकारी रामनिवास यादव, सीओ कैंट जय प्रताप सिंह, सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह, सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह, सीओ सुरक्षा गोरखनाथ मंदिर अनिल सिंह, आ रही उमेश दुबे, एसआई एपी रामदास यादव सहित अधिकारी व पुलिस के जवान तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें