फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाली का निर्माण तो हो गया लेकिन सड़क अब भी बदहाल

Mon, 06 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विष्णुपुरम (वार्ड-64) में अधूरी विकास योजनाओं के चलते क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। यहां नालियों का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। इससे बारिश के सीजन में सड़क के जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर विष्णुपुरम कल्याण समिति की बैठक रविवार को हुई। इसमें सेंट मार्टिन चर्च से गली संख्या 21 तक के क्षेत्र को जलभराव के लिहाज से अति संवेदनशील बताया गया। विशेष रूप से गली संख्या 8, 15, 16, 17 एवं 18 को सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित करते हुए चिंता व्यक्त की गई।
समिति व वार्ड के लोगों ने कहा कि अगर तत्काल कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में दिनेश सिंह, संतोष सिंह, शेषनाथ सोनी, रौनक शुक्ल, गौतम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें