फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताजिया जुलूस के दौरान एचटी लाइन से छुआ झंडा, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही गांव की घटना, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन



भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में शुक्रवार को ताजिया जुलूस के दौरान स्टील के पाइप में लगा इस्लामी झंडा लहराने के दौरान हाईटेंशन (एचटी) लाइन में छूने पर सलमान (30) गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटहट ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदही के पंवरिया टोला से दोपहर बाद ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल सलमान स्टील के पाइप में लगा इस्लामी झंडा लहराते हुए आगे बढ़ रहा था। गांव से बाहर निकलकर गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के पास पहुंचने के दौरान झंडा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आते ही झंडे में आग लग गई और तेज विद्युत प्रवाह से सलमान गंभीर रूप से झुलस गया। जुलूस में शामिल लोगों ने उसे किसी तरह संभाला और इलाज के लिए सीएचसी भटहट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया था। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें