फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह टहलने निकलीं बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच थाना क्षेत्र में नरायन नगरी के पास वारदात, पीछा कर रहे बदमाशों ने झपटी सोने की चेन
विज्ञापन

शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ाया, कॉलोनी के रास्ते भागे आरोपी
सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

गुलरिहा। पिपराइच थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं बैंक मैनेजर की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बदमाश कुछ दूर तक दंपती का पीछा करते रहे और मौका मिलते ही महिला के गले से चेन झपटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सेमरा नंबर-एक निवासी शिवलाल भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ रोज की तरह टहलने निकले थे। दोनों नरायन नगरी के पास पार्वतीपुरम मार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से एक डंपर आने पर दंपती सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते पर आगे-पीछे चलने लगे। तभी दो युवक, जो पहले से उनका पीछा कर रहे थे, उर्मिला देवी के पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकले।
विज्ञापन

उर्मिला देवी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी पास की कॉलोनी के रास्ते भाग गए। घटना के बाद दंपती ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही जंगल छत्रधारी चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक दंपती का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


वर्जनसीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- दीपांशी राठौर, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें