फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कर्मचारियों की समस्याओं पर रोडवेज कर्मचारी संघ ने दी 29 को धरने की चेतावनी

Fri, 26 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रबंधन पर वार्ता और समस्याओं के समाधान में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन




गोरखपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है। संघ ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 29 जून को क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नायक और क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विक्रम सिंह की ओर से जारी चेतावनी पत्र में कहा गया है कि 12 जून को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पत्र भेजा गया था। अब तक उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 29 जून को क्षेत्रीय कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें