फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 22 Jun 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से आहत युवक उपेंद्र कन्नौजिया (22) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी उपेंद्र कन्नौजिया का स्थानीय एक युवती से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पूर्व दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को वापस बुलाया था। बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हो गया था। इसी बीच युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी गई।
परिजन के अनुसार, युवती का विवाह तीन दिन बाद होना था। प्रेमिका की शादी की खबर से उपेंद्र काफी मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर उसने घर के पीछे स्थित बगीचे में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो युवक को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक का अंतिम संस्कार उसी श्मशान घाट पर किया जाएगा, जहां युवती का परिवार वर्षों से शवदाह का कार्य करता है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें