फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से लापता बुजुर्ग का झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के झरना टोला चौकी अंतर्गत पवन विहार, नंदानगर में कई दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एम्स पुलिस को सूचना मिली कि नंदानगर के पवन विहार स्थित गली नंबर-4 के पास झाड़ियों में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही झरना टोला चौकी प्रभारी सुभाष पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 75 वर्षीय वासुदेव यादव, निवासी पवन विहार, नंदानगर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वासुदेव यादव पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और 17 जून को घर से अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने 18 जून को एम्स थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उनका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें