फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत से सटे बिजली के तार की चपेट में आई महिला, मौत

Wed, 22 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के भिटहा ग्राम सभा के सोकहना गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान महिला की जान चली गई। बारिश होने पर छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई महिला घर से सटकर गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह छत से नीचे गिर गईं। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया।
विज्ञापन

सोकहना गांव निवासी इंद्रावती देवी (45) मंगलवार पूर्वांह्न 11:30 बजे बारिश शुरू होने पर छत पर सूख रहे कपड़े समेटने गई थीं। इसी दौरान छत से सटकर गुजर रहे बिजली के तार से संपर्क हो गया। करंट लगने के बाद वह संतुलन खो बैठीं और नीचे गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेसुध हो गईं। महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक फैल गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंद्रावती देवी के दो बेटे और एक बेटी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है। पति रामभरोस भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और परिवार का खर्च चलाने के लिए भूजा बेचने का काम करते हैं। थाना प्रभारी बेलीपार राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि छतों के बेहद करीब से गुजर रहे बिजली के तार को हटाने और सुरक्षित दूरी बनाने की मांग पहले भी की गई थी लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तारों को हटाया जाता तो हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचा और बिजली का तार खोलकर हटा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें