फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीजे पर मनपसंद गाना बजाने के लिए विवाद, बरात में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की घटना, दो युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। आरोप है कि डीजे वाहन पर सवार कुछ लोगों ने हॉकी और लोहे की रॉड से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में अखिलेश निषाद, नीरज, रघुनाथ और प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम खड़खड़िया टोला अमहवा निवासी जितेंद्र यादव और रितेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 28 अप्रैल को वे अपने मित्र विशाल साहनी की बरात में ग्राम गुलरिहा गए थे। बरात की अगवानी में देरी होने पर उन्होंने डीजे संचालक से गाना बजाने को कहा, जिस पर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डीजे वाहन पर सवार अखिलेश निषाद, नीरज, रघुनाथ और प्रदीप ने हाकी और लोहे की रॉड निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जितेंद्र यादव मौके पर ही बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद वे थाने पहुंचे। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने मामले में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें