फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक

Thu, 12 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार का मामला
विज्ञापन



पाली (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार स्थित हनुमंत नगर वार्ड में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आने से दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर पंचायत घघसरा बाजार में दिनेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मंगलवार की देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घघसरा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे और इन्वर्टर समेत पूरा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल चुका था। आग से दुकान का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार दिनेश मौर्य ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर दुकान में नया स्टॉक मंगाकर रखा था। आग में सब कुछ जल गया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें