फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बेपरवाह अफसर, बैंक में चोरी की घटनाएं बढ़ीं

Fri, 03 Jan 2020 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर व आसपास के जिलों में बैंक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। हर घटना में बैंक अफसरों की लापरवाही उजागर हुई है लेकिन इसे लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। यह हाल तब है जब पुलिस वाले नियमित ड्यूटी के दौरान जांच कर इनकी कमियों को रजिस्टर पर अंकित भी करते हैं। पिछले दिन में हुई दो घटनाओं में बैंक की लापरवाही उजागर हो चुकी है। बैंक अफसर एटीएम का इंश्योरेंस का हवाला देकर गार्ड न रखने की बात करते हैं। लेकिन वारदात होने के बाद पुलिस की दिक्कत जरूर बढ़ जाती है।
विज्ञापन


केस 1 - 31 अगस्त 2019 को गोरखनाथ इलाके में एटीएम तोड़कर बदमाश नकदी चुरा ले गए। बैंक की ओर से एटीएम पर कोई गार्ड नहीं था। वारदात होने के बाद बैंक अफसर तो नहीं परेशान हुए लेकिन पुलिस को सांसत झेलनी पड़ी।
केस 2 - 30 दिसंबर 2019 को कोतवाली इलाके के चरनलाल चौक पर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में चोरी की वारदात हुई। 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा किया तो सामने आया कि संविदा चपरासी के हाथों में चाबी थी,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वजह से घटना हुई।
पुलिस नियमित रूप से बैंक की जांच करती है। जिस भी बैंक में जो कमी होती है उसकी जानकारी बैंक के जिम्मेदार अफसरों को दी जाती है।
- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें