फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गंगा निषाद पर हमले का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा निषाद पर हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है। वीडियो में गंगा निषाद भी डंडा लेकर एक युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग डंडे, ईंट-पत्थर और अन्य सामान से एक-दूसरे पर हमला करते दिखते हैं।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच खुटहन खास गांव में पूर्व मंत्री पर हमला हुआ था। उनके पुत्र सुरेंद्र निषाद ने आरोप लगाया था कि चाचा श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद सहित अन्य लोगों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली हथौड़ी से हमला किया, जिससे गंगा निषाद के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गए। उन्हें पहले चरगावां सीएचसी और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। अब सामने आए वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से हिंसा होती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की दोबारा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें