फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालिका वर्ग में लखनऊ की अर्नवी और नोएडा की अग्रिमा ने जीते खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार स्थित शटलैक्स बैडमिंटन एकेडमी में चल रही योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। पांच दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के 52 जिलों के करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग में मेरठ के आदित्य तोमर और अयोध्या के दिव्यांश सिंह ने खिताब अपने नाम किए। वहीं, बालिका वर्ग में लखनऊ की अर्नवी पाठक और नोएडा की अग्रिमा सिंह चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

बालक अंडर-15 एकल वर्ग के फाइनल में मेरठ के आदित्य तोमर ने अलीगढ़ के अतीक को 14-16, 15-13, 15-13 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-17 वर्ग में अयोध्या के दिव्यांश सिंह ने नोएडा के सार्थक सोम को 15-7, 4-15, 15-13 से शिकस्त दी। बालिका अंडर-15 वर्ग के फाइनल में लखनऊ की अर्नवी पाठक ने कानपुर की सांग्विका गुप्ता को 15-5, 15-10 से हराया। वहीं, बालिका अंडर-17 वर्ग में नोएडा की अग्रिमा सिंह ने वन्या चौधरी को 15-7, 15-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
समापन समारोह में ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें