फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात खाना खाकर सोने गया, सुबह गमछे से लटका मिला शिवम का शव, परिजनों में कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 15 Apr 2026 01:35 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मंगलवार रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। बुधवार सुबह जब पिता मंगल मिश्रा घर के पुराने हिस्से में झाड़ू लगाने गए, तो उन्होंने शिवम को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देख वह घबरा गए और तुरंत चाकू से गमछा काटकर बेटे को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 
विज्ञापन
मृतक शिवम मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी अंतर्गत नेवास गांव में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव पुराने मकान में लोहे की खूंटी से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार में सबसे छोटे पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। बुधवार सुबह जब पिता मंगल मिश्रा घर के पुराने हिस्से में झाड़ू लगाने गए, तो उन्होंने शिवम को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देख वह घबरा गए और तुरंत चाकू से गमछा काटकर बेटे को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक, शिवम एक निजी विद्यालय में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। परिवार में चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक की शादी अभी बाकी है। शिवम को बचपन से ही होनहार और जिम्मेदार बताया जा रहा है।

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से नेवास गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें