फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

237 नवनियुक्त शिक्षकों को हुआ विद्यालय का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
237 नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटित
विज्ञापन

गोरखपुर। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में नियुक्ति हासिल करने वाले 547 नवनियुक्त शिक्षकों में से 237 को बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों का आवंटन किया गया। पहले दिन दिव्यांग अभ्यर्थियों के साथ महिला अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच क्रमानुसार बीएसए दफ्तर बुलाया गया था। वहां प्रेरणा एप के माध्यम से शिक्षकों से ऑनलाइन विकल्प लिया गया। फिर रिक्तियों के मुताबिक विद्यालय आवंटित कर दिए गए। इन शिक्षकों को अब एक नवंबर से तीन नवंबर के बीच आवंटित विद्यालय पर जाकर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
काउंसिलिंग की शुरुआत सुबह दस बजे अपर जिलाधिकारी प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, डायट प्राचार्य भूपेंद्र कुमार सिंह और बीएसए बीएन सिंह की अगुवाई में हुई। क्रमवार शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बीएसए दफ्तर के सभागार में बुलाया गया। शिक्षक की ओर से दिए जा रहे विकल्पों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाने के साथ आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि पहले दिन दिव्यांग महिला श्रेणी में 11 और दिव्यांग पुरुष में 12 और महिला अभ्यर्थियों की श्रेणी में 214 शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई है।
विज्ञापन

25 नवनियुक्त शिक्षकों का विद्यालय आवंटन विभिन्न कारणों से रोका गया है। एक अनुपस्थित शिक्षिका की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को होगी। काउंसिलिंग के सफल आयोजन में एमडीएम के जिला समन्वयक दीपक पटेल, सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक विवेक जायसवाल, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमरेंद्र मणि त्रिपाठी, सहायक वित्त अधिकारी शैलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

चरगांवा और खोराबार ब्लॉक बना पहली पसंद
विद्यालय आवंटन को लेकर चरगांवा और खोराबार ब्लॉक नवनियुक्त शिक्षकों की पहली पसंद बना रहा। वहीं जंगल कौड़िया, पिपरौली के साथ सहजनवां और भटहट ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की खाली सीटों पर तैनाती को लेकर भी नवनियुक्त शिक्षकों का रुझान नजर आया। वहीं आजमगढ़, बलिया और मऊ के रहने वाले शिक्षकों ने बड़हलगंज ब्लॉक को तवज्जो दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें