फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: 20 से ज्यादा मोहल्ले में रात भर गुल रही बिजली, लोगों ने टहल कर काटी पूरी रात

Tue, 13 Jun 2023 12:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि बिजली निगम के जिम्मेदारों को मौसम और ओवरलोड की स्थिति के अनुसार मेंटेनेंस काम करवाना चाहिए। अचानक से ऐसे काम उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर वैकल्पिक तरीके से आपूर्ति शुरू करवाने के बाद खराब ट्रांसफार्मर को वर्कशाप भेजकर सही करवाना चाहिए।
विज्ञापन
बिजली कटौती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार की रात सूर्य बिहार, असुरन चौक, विष्णुपुरम, धर्मशाला, रुस्तमपुर इलाके में पूरी रात बिजली आपूर्ति गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग उबल गए। लोगों ने छतों पर घूमते-टहलते रात गुजारी। बिजली गुल रहने से लोगों के मोबाइल फोन, घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सोमवार सुबह इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, सोमवार को शहर के कई इलाके में घोषित कटौती के नाम पर भी पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल कर दी गई।

विज्ञापन


ओवरलोड की वजह से लाल डिग्गी उपकेंद्र के कई बिजली घरों में लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायतें आ रही थीं। इसे रोकने के लिए नार्मल बिजली उपकेंद्र में सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जाना था, चार घंटे की बिजली कटौती होनी थी। लेकिन, कटौती तो समय से हुई, आपूर्ति शाम पांच बजे के बाद बहाल हुई।

इसकी वजह से स्थानीय लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे। रूस्तमपुर, रानीबाग, दुर्गाचौक, नौसढ़, मोहद्दीपुर, शाहपुर, असुरन, नंदा नगर, सूरजकुंड, इंडस्ट्रियल इस्टेट, बक्शीपुर, तारामंडल समेत अन्य आस पास के इलाकों में दोपहर में दो से तीन घंटे अघोषित कटौती होती रही। बिजली आने-जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  कलयुगी शिक्षक का कारनामा: फार्म भरवाने के बहाने छात्रा के आधार कार्ड से बनवा लिया निकाहनामा, तुड़वा दी शादी

विज्ञापन

बिजली कटौती पर रील बना बहला रहे मन

बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ता वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे। सिक्टौर चौराहे के पास अमित गोयल अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति गुल हो गई। घरवालों ने फोन कर पता किया तो सही जानकारी नहीं मिल सकी। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी लकी ने बिजली कटौती पर एक वीडियो रील बनाकर रात एक बजे साझा किया।

सुबह तक करीब 48 लोगों ने रील को लाइक कर लिया। ऐसे ही, साक्षी सैनी ने भी सोमवार की सुबह- सुबह ही बिजली कटौती पर एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि बिजली निगम के जिम्मेदारों को मौसम और ओवरलोड की स्थिति के अनुसार मेंटेनेंस काम करवाना चाहिए। अचानक से ऐसे काम उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर वैकल्पिक तरीके से आपूर्ति शुरू करवाने के बाद खराब ट्रांसफार्मर को वर्कशाप भेजकर सही करवाना चाहिए। जांच कराएंगे, लापरवाही मिली तो कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें