फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कागज में कंकड़ थमाकर सोने का हार ले गए जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर घर में दाखिल हुए थे जालसाज, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के लालगंज मुहल्ले में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के बहाने बुधवार को एक घर से जालसाज कागज में कंकड़ थमाकर सोने का हार व टप्स लेकर फरार हो गए। जालसाजों ने बताया कि सफाई के लिए सरकार का एक पाउडर आया है, इससे जेवर चमक जाएंगे। जालसाजों की तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल के दिनों में जालसाजी और लूट की घटनाएं बड़हलगंज में बढ़ी हैं, इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज मुहल्ला निवासी हारमती देवी बुधवार दोपहर में घर में अकेली थीं। इसी दौरान दो बाइक से युवक आए। वे फाटक खुलवाकर घर के अंदर आ गए और कहा कि भारत सरकार की सरकारी योजनाओं के बारे में बताने आए हैं। बताया कि उनके पास सरकार की ओर से जारी एक पाउडर है, जिससे घर के टाइल्स, मार्बल, जेवर सब पूरी तरह साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजों ने कान का टप्स व गले में पड़ा सोने का हार मांगकर बोले- इसे अभी साफ करने दिखाते हैं। जालसाजों ने जेवर कागज में रखे पाउडर में डाल दिया। बोले-10 मिनट में पूरी तरह साफ हो जाएंगे। उसके बाद दूसरा कागज दिया और आधा घंटा बाद खोलने की बात कहकर चले गए। आधे घंटे बाद जब हारमती देवी ने जब कागज खोला तो उसमें कंकड़ निकले। हारमती ने बताया कि सोने की टप्स व हार का वजन 35 ग्राम था। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे में आए फोटो के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें