फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिफ्ट का शौक पड़ा महंगा: गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए छीना सुहाग की निशानी, 12 घंटे में ही पकड़े गए आशिक

Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गांव में किराना की दुकान के रास्ते जा रहे थे तो उनकी नजर महिला सावित्री देवी पर पड़ी जो मंगलसूत्र पहने हुई थी। वे दुकान पर पहुंचे और अंडा समेत अन्य सामान मांगने लगे। महिला के पति दिग्विजयनाथ सामान लेने दुकान के अंदर चले गए। तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर सावित्री देवी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और बाइक पर बैठकर निकल गए।
विज्ञापन
गुलरिहा में चेन स्नैचर गिरफ्तार - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के शौक में दो युवक अपराध की राह पर चल पड़े। उन्होंने किराना की दुकान पर बैठी एक महिला के गले से सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को छीन लिया। लेकिन, अपनी प्रेमिका को उनके मनमाफिक तोहफा दे पाते कि इसके पहले कानून के शिकंजे में फंस गए। पुलिस ने 12 घंटे में दोनों को पकड़ लिया और अब दोनों को जेल की हवा खानी पड़ी है।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 7:45 बजे गुलरिहा क्षेत्र के बनगाई गांव है। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रेमिकाओं को महंगे गिफ्ट देने की योजना बनाई ताकि उनके आगे छवि अच्छी बन सके। लेकिन, उनके पास रुपये नहीं थे।

गांव में किराना की दुकान के रास्ते जा रहे थे तो उनकी नजर महिला सावित्री देवी पर पड़ी जो मंगलसूत्र पहने हुई थी। वे दुकान पर पहुंचे और अंडा समेत अन्य सामान मांगने लगे। महिला के पति दिग्विजयनाथ सामान लेने दुकान के अंदर चले गए।

तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर सावित्री देवी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और बाइक पर बैठकर निकल गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य माध्यमों से मिले सुराग के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मदरहवा पुल के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान चिलुआताल क्षेत्र के फत्तेपुर डिहवा निवासी मो. आदिल और करन भारती के रूप में हुई है।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सावित्री देवी से छीना गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी सीज कर दिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें