फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार में रंगदार: गोरखपुर में मनबढ़ गाड़ी से आए...व्यापारी को जमकर पीटा- लगाया खून का निशान, तब बची युवक की जान

Wed, 04 Jun 2025 11:59 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

 हाटा बाजार स्थित दुकान से पिटाई के बाद फर्नीचर व्यवसायी शिवम पाठक को आरोपी करीब एक किलोमीटर दूर मॉडल शाप पर ले गए। मॉडल शॉप के प्रथम तल पर बंधक बनाकर उसे पीटकर लहुलूहान कर दिया। घायल शिवम के अनुसार, पुलिस आई तो उसे प्रथम तल के पिछले हिस्से में छुपाया गया था। डर था कि उसकी हत्या हो सकती है इसलिए शरीर से बह रह खून से दीवार पर कई जगह धब्बे बना दिए। 
विज्ञापन
घायल फर्नीचर व्यापारी और दीवार पर लगा खून का निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके में रंगदारी के लिए पूर्व प्रधान के फर्नीचर व्यवसायी बेटे शिवम की बेरहमी से पिटाई की गई। फिर अपहरण कर माॅडल शाप के पास कमरे में बंद करके पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी के खून के धब्बे देखकर प्रथम तल स्थित कमरे में पहुंचकर उसे मुक्त कराया और तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता मनोज पाठक की तहरीर पर आरोपियों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, चिमटा गांव के पूर्व प्रधान मनोज पाठक की हाटा बाजार चौराहे पर फर्नीचर की दुकान है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात में उनका बेटा शिवम पाठक दुकान पर बैठा था। आरोप है कि रात करीब 12:15 बजे छपरा गांव के चंद्रकेश यादव, मोनू यादव और यश यादव थार गाड़ी से वहां पहुंचे।

आरोप है कि तीनों असलहों और लाठी-डंडों के साथ थे। उन्होंने दुकान पर पहुंचते ही रंगदारी की मांग शुरू कर दी। शिवम ने विरोध किया तो तीनों ने बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि शिवम को जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा ले गए और लौहरपुर गांव स्थित कृष्णा मॉडल शॉप के पास एक कमरे में बंद कर दोबारा पीटा। इसी बीच किसी की सूचना पर गगहा थाना पुलिस पहुंच गई। घटना के करीब दो घंटे बाद रात में ही आरोपियों को पकड़कर शिवम को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया।

जान बचाने के लिए दीवारों पर खून के धब्बे लगाए ताकि पुलिस पहुंच जाए
हाटा बाजार स्थित दुकान से पिटाई के बाद फर्नीचर व्यवसायी शिवम पाठक को आरोपी करीब एक किलोमीटर दूर मॉडल शाप पर ले गए। मॉडल शॉप के प्रथम तल पर बंधक बनाकर उसे पीटकर लहुलूहान कर दिया। घायल शिवम के अनुसार, पुलिस आई तो उसे प्रथम तल के पिछले हिस्से में छुपाया गया था। डर था कि उसकी हत्या हो सकती है इसलिए शरीर से बह रह खून से दीवार पर कई जगह धब्बे बना दिए।

ताकि खून देखकर पुलिस आसानी से खोज सके। घटना की सूचना पर रात में जब पुलिस पहुंची तो मॉडल शॉप के बाहर गेट पर ताला लटका हुआ था। मॉडल शॉप के पीछे पुलिस ने अपनी गाड़ी लगाई। इसके बाद प्रथम तल पर पहुंची। वहां जाने पर खून के निशान दिखे। 

इसी दौरान शिवम बचाओ-बचाओ का शोर मचाने लगे। इसे सुनकर पुलिस उसके पास पहुंची और उसे मुक्त कराया। इसी दौरान तीनों आरोपी दूसरे कमरे में छिप कर बैठे थे, जिनको पुलिस ने दबोच लिया। पीड़ित युवक शिवम पाठक गगहा थाना क्षेत्र के चिमचा गांव के निवासी हैं।

उन्होंने हाटा बाजार में फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। यहीं पर कुछ वर्षों से दुकान चला रहे हैं। दुकान के उपर कमरा बनवाकर परिवार के साथ रहता है। वहीं मुख्य आरोपी चंद्रकेश यादव की हाटा बाजार ट्यूवेल रोड पर कृष्णा मॉडल शॉप है। चंद्रकेश दो माह पहले बैंकॉक से कमाकर आया है।
विज्ञापन

अभी हाल ही में उसने एक थार खरीदी है। मनबढ़ युवकों को बैठाकर वह रोजाना घूमता है। इलाके में यह भी चर्चा है कि आरोपी ने जगह-जगह सूद पर रुपये भी बांटे हैं। जिसे वसूलने के लिए अपने साथ मनबढ़ों को रखता है।

सीओ बांसगांव दरवेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित युवक शिवम पाठक से पूछताछ की गई है। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें