फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के वक्त पहुंची पहली पत्नी: गोरखपुर में दूसरी शादी करने जा रहा था युवक, पत्नी ने रोका- मचा हंगामा

Tue, 25 Nov 2025 11:43 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

इधर, युवक और उसके पिता ने नरौली गांव की एक युवती को शादी का झांसा दिया और रविवार को बरातियों के साथ शादी रचाने पहुंच गए। द्वारपूजा और स्वागत-सत्कार के बाद जैसे ही स्टेज पर जयमाला की रश्म शुरू होने वाली थी, पहली पत्नी पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे का विरोध करने लगी।
विज्ञापन
विवाह( सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के नरौली गांव में रविवार को दूसरी शादी रचाने पहुंचे बशारतपुर निवासी युवक की पहली पत्नी अचानक पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गई। जयमाला से ठीक पहले स्टेज पर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन को देखकर पहली पत्नी भड़क उठी और हंगामा करने लगी। कुछ ही देर में शादी समारोह अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी वर्ष 2020 में युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति नशे का आदी था और आए दिन मारपीट करता था। वर्ष 2021 में उसने पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी।

इधर, युवक और उसके पिता ने नरौली गांव की एक युवती को शादी का झांसा दिया और रविवार को बरातियों के साथ शादी रचाने पहुंच गए। द्वारपूजा और स्वागत-सत्कार के बाद जैसे ही स्टेज पर जयमाला की रश्म शुरू होने वाली थी, पहली पत्नी पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे का विरोध करने लगी।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ते ही लड़की पक्ष के लोग सहम गए और आक्रोश में आकर युवक तथा उसके पिता को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र को थाने ले गई। दोनों युवतियों ने युवक पर झांसा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

वहीं, लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। इस मामले में सहजनवां थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि दोनों पक्ष विवाह में हुए खर्चों का हिसाब कर रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें