फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRD में रैगिंग: 'तिसरी आंख' में कैद हुए 8 सीनियर....गए थे हॉस्टल, 'अज्ञात' मेल के बाद शुरू हई थी जांच

Tue, 25 Nov 2025 10:58 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

13 नवंबर 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राजेंद्र हॉस्टल में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस छात्रों से रैगिंग की जा रही है। शिकायत के आधार पर यूजीसी ने कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में आठ सीनियर छात्रों के नाम सामने आए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से जांच एंटी रैगिंग स्क्वॉड टीम ने इन छात्रों को चिन्हित किया है। इनमें दो छात्र इंटर्नशिप कर रहे हैं। टीम की जांच में पता चला है कि एमबीबीएस फर्स्ट ईयर बैच से रैगिंग लेने ये छात्र उनके हॉस्टल में गए थे।

विज्ञापन


मामले की जांच अभी चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूजीसी को पत्र लिखेगा। 13 नवंबर 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को शिकायत भेजी थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राजेंद्र हॉस्टल में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस छात्रों से रैगिंग की जा रही है। शिकायत के आधार पर यूजीसी ने कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद से कॉलेज प्रशासन और एंटी रैगिंग स्क्वॉड के सदस्य सक्रिय हो गए हैं।

12 सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी।एंटी रैगिंग स्क्वॉड में नियुक्त शिक्षकों ने राजेंद्र हॉस्टल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। इसी हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र रहते हैं। जांच के दौरान हॉस्टल में रहने वाले कई एमबीबीएस छात्रों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जांच में टीम को पता चला कि सीनियर छात्रों ने फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स से परिचय के नाम पर अनुचित सवाल पूछे थे और मौखिक दबाव बनाने की कोशिश की थी। अब सीनियर छात्रों के फोटो और फुटेज की पहचान जूनियर छात्रों से कराई जाएगी।

उसमें जिसकी पहचान जूनियर छात्र करेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग जैसी गतिविधि किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें निलंबन से लेकर नामांकन रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें