फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 2 दिन से हाइवे पर ही खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से भीड़ी दूसरी ट्रेलर, चालक की मौत

Tue, 06 May 2025 11:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

हाइवे पर रविवार से ही दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर को समय रहते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पेट्रोलिंगकर्मी तथा रूट इंचार्ज हटा देते तो हादसा टल सकता था। एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा दूर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर के पीछे ना तो सेफ्टी लगाई गई और ना ही ट्रेलर को सड़क से हटाकर दूर खड़ा किया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद आपस में भिड़ी ट्रेलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर कुसमौरा बुजुर्ग के पास मंगलवार सुबह चार बजे पहले से घटनाग्रस्त खड़ी ट्रेलर में पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन



बता दें की गगहा थाना क्षेत्र के कुसमौरा बुजुर्ग के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौधों को पानी डाल रहे पानी टैंकर को ट्रेलर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में चालक राम दवन यादव (57) निवासी ओडवालिया गांव सहजनवा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


2 दिन से हाईवे पर डिवाइडर के पास ही यह दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर खड़ी थी। इस ट्रेलर पर सरीये लदे हुए थे। मंगलवार सुबह 4:00 बजे इसी दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर में बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही एक दूसरी ट्रेलर जा भीड़ी जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। आगे खड़ी ट्रेलर के सरीये पिछे वाली ट्रेलर में फंस गए। ट्रेलर चालक की पहचान विनोद यादव (40) निवासी ग्राम महुली जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाइवे पर रविवार से ही दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर को समय रहते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पेट्रोलिंगकर्मी तथा रूट इंचार्ज हटा देते तो हादसा टल सकता था। एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा दूर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर के पीछे ना तो सेफ्टी लगाई गई और ना ही ट्रेलर को सड़क से हटाकर दूर खड़ा किया गया।
विज्ञापन


ऐसे में सेफ्टी तथा संकेतक के अभाव में मंगलवार सुबह ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे घुस गई और हादसे में चालक की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल वसूली के बावजूद वाहन चालकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इन सुविधाओं तथा संकेतक और चेतावनी बोर्ड के अभाव में हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें