प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अमृत काल का यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी बजट से देश में विकास की गति और तेज होगी।
मंगलवार को एनेक्सी भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर इकाई की ओर से आयोजित अमृत काल बजट संगोष्ठी के बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक है तो सब ठीक है। सरकार का बजट इस तरह से देखते हैं कि हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। केंद्र सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
महिलाओं के लिए दो लाख तक जमा करने पर 7.5 पर्सेंट तक का ब्याज महिलाओं के लिए। पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। 28 नर्सिंग कॉलेज उत्तर प्रदेश को मिलेंगे। सात लाख तक कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। सभी को ध्यान में रखते हुए बजट बना है। सबका साथ सबका विकास ,सबका विश्वास। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में 17 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मिला है। इससे काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। स्वागत भाषण एवं विषय प्रसतावना व आभार जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।
गोरखपुर जिले के प्रभारी मंत्री ने मंगलवार रात पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में सवाल उठाया तो जनप्रतिनिधियों ने ही बताया कि अब बेहतर हो चुका है। इसके बाद ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन शिकंजा के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने ऑपरेशन शिकंजा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया कि इसके तहत अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है और 100 से ज्यादा को आजीवन कारावास कराया जा चुका है। इसके अलावा एडीजी के पहल पर चलाए गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के बारे में भी मंत्री को बताया।
उन्हें बताया गया कि शहर से लेकर देहात तक सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं और इसकी मदद से बदमाश दबोचे जा रहे हैं। साथ ही गोरखपुर में फरियादियों के लिए लागू की गई नई प्रणाली के बारे में भी मंत्री को बताया गया और उन्होंने इसकी सराहना की।