फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट के तर्ज पर होगी मां राप्ती की आरती, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Wed, 08 Feb 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्था ॐ कारम् की ओर से मां राप्ती की आरती के लिए गुरु गोरक्षनाथ घाट का चयन किया गया है। आरती के साथ ही यहां विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व विख्यात वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा आरती की तरह अब हर शाम शहर के लोग मां राप्ती की आरती देख सकेंगे। आरती के साथ ही यहां सांस्कृति और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मां राप्ती आरती का शुभारंभ 19 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

विज्ञापन


सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रचार-प्रसार के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ॐ कारम् ने वाराणसी की तहर गोरखपुर में भी मां गंगा की आरती कराने का निर्णय लिया है। आरती के लिए राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट का चयन किया गया है। जहां प्रतिदिन शाम को मां गंगा की आरती होगी। आरती के साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश और विदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे। संस्था की ओर से यहां मास्टर क्लास चलाए जाएंगे, इस क्लास में देश-विदेश के वरिष्ठ कलाकार स्थानीय कलाकारों के कला के विभिन्न क्षेत्रों की शिक्षा देंगे।
विज्ञापन


इसके अलाव संस्था महीनें में तीन दिन स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन करेगी, इसमें लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही इसी घाट पर हर दिन सुबह संस्था की ओर से योग की शिक्षा भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर संस्था ने तैयारियां पूरी कर ली है।    

 

विज्ञापन

सांस्कृतिक पर्यटन के साथ बढ़ेगा रोजगार

गोरखपुर जिले में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए यहां गुरु गोरक्षनाथ घाट पर प्रतिदिन मां राप्ती की आरती कराने का निर्णय लिया गया है। आरती में आने वाले देश-विदेश के मेहमानों के सुविधा के अनुसार यहां उनके ठहराव की व्यवस्था कराई जा रही है। ताकि मेहमानों के ठहराव से यहां रोजगार को बढ़ावा मिले। साथ ही इससे स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्था ॐ कारम् की ओर से मां राप्ती की आरती के लिए गुरु गोरक्षनाथ घाट का चयन किया गया है। आरती के साथ ही यहां विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ॐ कारम् संस्था के अध्यक्ष नबारुन चटर्जी ने कहा कि सांस्कृति और अध्यात्म से लोगों को जोड़ने के लिए 19 फरवरी से मां राप्ती की आरती शुरू की जा रही है। गुरु गोरक्षनाथ घाट पर होने वाली आरती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें