फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्यासी गांव के पास अवैध खनन पर छापा मारा, लोडर मशीन पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के प्यासी गांव के पास बंधे के किनारे चल रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक लोडर मशीन को कब्जे में ले लिया। टीम को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भाग गए। पकड़ी गई लोडर मशीन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे उसके मालिक ने तत्काल जमा कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्यासी गांव के पास बंधे के किनारे स्थित एक खेत में लोडर मशीन और छह से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खनन विभाग को दी। सूचना मिलते ही खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह मौके पर पहुंचे। विभागीय टीम को देखकर खनन में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए। मौके से केवल एक लोडर मशीन पकड़ी जा सकी। खनन विभाग ने लोडर मशीन को कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई की।
खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर प्यासी गांव के पास छापा मारा गया था। मौके से एक लोडर मशीन पकड़ी गई, जिस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन स्वामी ने तत्काल जुर्माने की राशि जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें