फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईजी कारागार ने जिला जेल का किया निरीक्षण

Thu, 30 Oct 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जिला कारागार में पाक शाला का निरीक्षण करते महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीणा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीणा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को दी जाने वाली सुविधा का हाल जाना। बंदियों से बातचीत करके उनके समस्या की जानकारी लेकर निस्तारण का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

जिला कारागार का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के व्यवस्था की जानकारी ली। बैरक का निरीक्षण करके बंदियों के रहन सहन की व्यवस्था का हाल जाना। पाकशाला का निरीक्षण करके खानपान की व्यवस्था का जायजा लिया। जेल में निरूद्ध बंदियों से उनके समस्या की जानकारी ली। जिस पर बंदियों ने अपने रिहाई के अलावा किसी भी तरह के समस्या की जानकारी नहींं दी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों के बीच फल और शाल का भी वितरण किया। इस दौरान उपमहानिरीक्षक कारागार एसके मैत्रेय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें