- दावा-आपत्ति के लिए आज अंतिम दिन, बूथों पर रहेंगे बीएलओ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को दावा और आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन है। बिना मैपिंग वाले ऐसे मतदाता जो नोटिस मिलने के बाद निर्धारित तिथि पर सुनवाई में नहीं जा पाए हैं वे भी अंतिम दिन संबंधित अधिकारी समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
वहीं, 18 वर्ष उम्र पूरी करने वाले एवं छूटे हुए लोग मतदाता बनने के लिए फार्म- भर सकते हैं, जबकि मतदाता सूची में गलती होने पर सुधार भी करा सकते हैं। इसके साथ ही सूची में अपात्र मतदाता होने पर आपत्ति भी कर सकते हैं। बूथों पर बीएलओ बैठाए जाएंगे, ताकि वे मौके पर ही अनंतिम मतदाता सूची की गलतियां ठीक कर सके।
अनंतिम मतदाता सूची में 36.20 लाख मतदाता हैं, जिसमें वहीं मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फार्म सात और नाम, पते में बदलाव के लिए फार्म आठ भरा जा सकता है। जिले में नए मतदाता बनने के लिए करीब 1.30 लाख लोगों ने फाॅर्म छह भरा है। जबकि करीब 32 हजार मतदाताओं ने सुधार के लिए फार्म आठ भरा है।
इसी प्रकार अपात्रों का नाम काटने के लिए भी दावे-आपत्तियां के अंतर्गत अपात्रों के नाम काटने के लिए फार्म-सात भरे जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक कर फॉर्म भरवाने में सहयोग के लिए कहा गया है।