गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने मंडल में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संयुक्त निदेशक कृषि, उप निबंधक साधन सहकारी समिति के साथ समीक्षा की। उन्होंंने निर्देश दिए कि किसी भी समिति पर उर्वरक की उपलब्धता शून्य न रहे।
कमिश्नर ने कहा कि यदि किसी जनपद मे उर्वरक की कमी आ रही है तो डीआर कोऑपरेटिव मंडल के दूसरे जनपद, जहां उर्वरक की उपलब्धता अधिक है वहां से भेजना सुनिश्चित करें। उन्हाेंने कहा कि किसी भी स्तर पर यदि किसानों को उर्वरक की समस्या का सामना करना पड़ा तो संंबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्व कठोर कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक की समस्या न हो, इसके लिए अगले 15 दिनों तक प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए।