बोर्ड की ओर से रखे प्रस्ताव के तहत मैच के दौरान कहीं आने जाने के लिए टीम की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं हाथ मिलाने की प्रथा को समाप्त किया जाएगा। हाफ टाइम के बाद खिलाड़ी अपने किट में बदलाव कर सकेंगे।
फुटबॉल प्लेयर और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से खेल के नियमों में फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ की ओर से बदलाव की तैयारियां की जा रहीं हैं।
इनमें मैच के दौरान हाथ मिलाने पर रोक लगाने के साथ ही मैदान पर थूकने पर येलो से रेड कार्ड तक जारी किया जाएगा। जून के आखिर तक फीफा की ओर से इस पर मुहर लगाई जा सकती है। खिलाड़ियों को नए नियमों के बारे में बताया जा रहा है।