फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: बर्फीली हवा ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन, तापमान लुढ़कने से कांपे लोग

Sat, 13 Jan 2024 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति (15 जनवरी) तक अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि हवा का रुख उत्तरी पश्चिमी बने रहने से अभी दो-तीन दिन कंपकंपी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
सुबह ठंड और कोहरे में आता जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते शुक्रवार को पूरे दिन बर्फीली हवा चलती रही। उत्तर-पश्चिमी तेज बर्फीली हवा चलने से दिन में भी ठिठुरन बरकरार रही। दोपहर में कोहरा छंटने से सूर्य की किरणें दिखीं, लेकिन बेअसर रहीं। गलन भरी ठंड लोगों को परेशान करती रही। दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान लुढ़कने और गलन बढ़ने से लोग सुबह से शाम तक कांपते रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को बदले मौसम के मिजाज से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फीली हवाओं ने लोगों को बेहद परेशान किया। सुबह से बदली छाए रहने के कारण दोपहर बाद निकलती धूप बेअसर रही। धूप और बदली में आंख मिचौली का सिलसिला तकरीबन दिन भर चलता रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.3 व बुधवार को 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीन दिनों में दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम 9.3 व बुधवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति (15 जनवरी) तक अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि हवा का रुख उत्तरी पश्चिमी बने रहने से अभी दो-तीन दिन कंपकंपी से राहत नहीं मिलने वाली है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें