फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Board result out: गोरखपुर में सपनों को मिली उड़ान, मेधावी बोले- हिप-हिप हुर्रे

Mon, 15 May 2023 11:04 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

एचपी स्कूल में कक्षा 10 वीं के जिला टॉपर युसूफ कमाल अपने परिवार के साथ पहुंचे तो उनके साथियों ने घेर लिया और बधाइयां देने लगे। फिर सभी मेधावियों ने खूब मस्ती की और हिप-हिप हुर्रे करते हुए अपनी खुशियां साझा की।
विज्ञापन
आईसीएसई का रिजल्ट निकलने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एगजामिनेशंस (सीआईसीएसई) की 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट रविवार के अपराह्न आने के बाद स्कूलों में हलचल बढ़ गई। थोड़ी हर देर में शहर के स्कूलों में टॉपर्स पहुंचे और जश्न का माहौल हो गया। एचपी स्कूल में कक्षा 10 वीं के जिला टॉपर युसूफ कमाल अपने परिवार के साथ पहुंचे तो उनके साथियों ने घेर लिया और बधाइयां देने लगे। फिर सभी मेधावियों ने खूब मस्ती की और हिप-हिप हुर्रे करते हुए अपनी खुशियां साझा की।

विज्ञापन


रविवार को स्कूलों में छुट्टी के बावजूद शिक्षक रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रिजल्ट आया, स्कूलों में जश्न की तैयारियां शुरू कर दी गई। अच्छे अंक पाने वाले छात्रों ने एक दूसरे को बधाई दी और सेल्फी ली। एचपी चिल्ड्रेन स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर, कार्मल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार, सेंट पॉल स्कूल में छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें मिठाई खिलाई गई। छात्रों ने भी शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। वहीं, मेधावियों के घरों पर फोन से बधाई देने का सिलसिला रात तक चलता रहा। वहीं, छात्रों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।


 

...अरे युसूफ तुमने तो कमाल कर दिया भाई

अरे युसूफ तुमने तो कमाल कर दिया भाई। पूरे स्कूल का जिले में मान बढ़ाया। तुम्हारी मेहनत रंग लाई है। आगे भी ऐसे भी पढ़ाई करते रहना। एचपी चिल्ड्रेंस स्कूल, सिविल लाइंस में 10वीं के छात्र युसूफ कमाल को बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद युसूफ शाम 4 बजे स्कूल में पहुंचे तो उनको देखते ही छात्र-छात्राओं ने जोरदार बधाई दी। शिक्षकों ने अपने छात्र की सफलता पर गर्मजोशी से स्वागत किया। शाबाशी देते हुए विद्यार्थी की पीठ थपथपाकर मुंह मीठा कराया। युसूफ के साथ उनके माता-पिता भी विद्यालय में पहुंचे थे।

अभिभावकों ने जताया शिक्षकों का आभार
बच्चों के सफलता के चमक उनके माता-पिता, अभिभावकों के आंखों में नजर आ रही थी। उनके चेहरे की खुशी से यह साफ था कि उनकी मेहनत रंग लाई है। स्कूल में पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षकों का मुंह मीठा कराते हुए उनका आभार जताया। आशातीत परिणामों से शिक्षक भी काफी प्रसन्न थे। वे कभी बच्चों की पीठ थपथपाते हुए तो कभी उनका सिर सहलाकर अपना प्यार जताते रहे। वात्सल्य और दुलार का अद्भुत संगम भी स्कूलों में नजर आया।

सोशल मीडिया से रहे दूर, पढ़ाई करके पाई सफलता
सीआईसीएसई में सफलता का परचम लहराने वाले विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई की है। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं ने मोबाइल फोन को सिर्फ बात करने तक ही इस्तेमाल किया। फालतू की बातों से समय बचाकर पढ़ाई करके सफलता पाई। एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन लोगों ने कक्षाओं में पढ़ाई के अलावा खुद के अध्ययन करने पर जोर दिया। आगे भी 12वीं पास करने तक यही मंत्र अपनाएंगे।




 
विज्ञापन

सीआईसीएसई: जिले के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईसीएसई) परीक्षा में जिले के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। ज्यादातर विद्यालयों का नतीजा शत-प्रतिशत रहा, तो अधिकतर विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करके अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। 10 वीं (आईसीएसई) में सिविल लाइंस स्थित एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र यूसुफ कमाल ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं, 12वीं (आईएससी) में लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के छात्र प्रत्यूष श्रीवास्तव, सेंट जोसफ गोरखनाथ की नैंसी श्रीवास्तव व सेंट जोसफ खोराबार के आभास 98 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉपर रहे।

जिले में सीआईएससीई से मान्यता प्राप्त 19 विद्यालय हैं। इनके पांच हजार से ज्यादा छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी थी। रविवार की दोपहर बाद घोषित हुए परिणाम में ज्यादातर छात्र- छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं (आईसीएसई) में दूसरा स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल चरगांवा की संस्कृति त्रिपाठी को मिला, उन्होंने 98.80 अंक प्राप्त किए हैं।

सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार के छात्र अनुश्रेय गोयल ने 98.6 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। सेंट जोसेफ खोराबार के अनन्य सिंह ने 98.4 फीसदी अंक पाकर चौथा प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में सेंट जोसफ खोराबार की छात्रा मृगांका नायक ने 97.75 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान, 97.25 फीसदी अंकों के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के आकर्ष कुमार निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
स्कूल में सभी सफल छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ खूब सेल्फी ली। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर भी की। 10वीं और 12वीं पास करने वाले अधिकतर छात्रों का संबंध कोचिंग से नहीं था, उन्होंने सेल्फ स्टडी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें