फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Board result: संतकबीर नगर में हाईस्कूल में उत्कर्ष तो इंटर में शिवाजी बने टॉपर

Fri, 10 Jul 2020 06:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • आईसीएससी की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी
  • छात्रों की सफलता पर शुभ चिंतको ने दी बधाई

 
विज्ञापन
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट थॉमस इंटर कॉलेज खलीलाबाद के उत्कर्ष कुमार गुप्त ने हाईस्कूल की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतको ने बधाई दी है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की आईएससी (इंडियन स्कूल र्स्टीफिकेट) परीक्षा में शिवाजी विश्वकर्मा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। छात्रों की इस सफलता पर उनके शुभचिंतको और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है।

विज्ञापन


खलीलाबाद शहर के गोला बाजार निवासी व प्राइवेट कंपनी में कार्यरत अनिल कुमार गुप्त के पुत्र उत्कर्ष कुमार गुप्त ने सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से आईसीएससी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।

उनकी इस सफलता पर उनके पिता और माता गीता गुप्त सहित पूरे परिवार ने खुशी जाहिर की है। इसके अलावा 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मोहम्मद असद ने दूसरा स्थान  पाया है। इसी तरह से शुभम चतुर्वेदी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अब्दुल सैफ ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे स्थान बनाया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा में मगहर के काजीपुर के रहने वाले व्यापारी संतोष कुमार के पुत्र शिवाजी विश्वकर्मा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान बनाया है। बरदहिया बाजार में रहने वाले व डायल 112 में तैनात अशोक यादव की पुत्री अक्षरा यादव ने 94.25 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान बनाया है। इसके अलावा अतुल यादव ने 93.25 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान तथा प्रियंका यादव ने 92.75 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रही।

सेंट थामस के सभी छात्र अव्वल
संतकबीरनगर जिले में एक मात्र आईसीएसई मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान सेंट थामस इंटर कॉलेज के लगभग सभी छात्र अव्वल रहे है। जिसमे हाईस्कूल में नामांकित 125 छात्रों में सभी सफल हुए है। इसी तरह से इंटरमीडिएट में नामांकित 46 छात्रों में सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बेन्नी मंजिल, गिरीश राय, जीजे जोसेफ, पूनम पांडेय, संगीता त्रिपाठी, आदित्यनाथ पांडेय, वीएस पांडेय, अनिल पांडेय और अजीत थामस ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें