फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में आए पंचायत सचिवों को सीडीओ ने लगाई फटकार, जानें क्या है वजह

Thu, 21 May 2020 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • शौचालय निर्माण से जुड़ी जानकारी नहीं दे पाने पर पंचायत सचिवों को लगी फटकार
  • निर्माण पूरा करने को खजनी के एडीओ पंचायत, सचिवों को सात दिन की मोहलत
विज्ञापन
हर्षिता माथुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत सचिवों को अपने ही गांव में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी नहीं है। शौचालय निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक में जानकारी नहीं दे पाने पर सीडीओ हर्षिता माथुर ने बुधवार को खजनी विकास खंड के ऐसे ही तीन पंचायत सचिव प्रसुन्न मिश्रा, रामेश्वर यादव, विजय लक्ष्मी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने जब इनसे अपने गांव में शौचालय निर्माण का लक्ष्य और वर्तमान प्रगति के बारे में पूछा तो ये तीनों पंचायत सचिव सही जानकारी नहीं दे सके।
 
शौचालयों के निर्माण कार्य की प्रगति जानने के लिए सीडीओ ब्लाकवार सभी एडीओ पंचायत और पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को खजनी विकास खंड के एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


इस दौरान एसबीएम, एलओबी, एनओएलबी  श्रेणी के शौचालयों की ग्रामवार समीक्षा की गई कि कहां कितना लक्ष्य है, कितना पूरा हुआ और फोटो अपलोड करने की क्या प्रगति है?
विज्ञापन

खजनी में कुल 39296 शौचालयों का निर्माण कराया जाना था, मगर अभी भी 4381 शौचालयों की फोटो अपलोड नहीं की जा सकी है। इस पर सीडीओ ने चेताया कि सात दिन के भीतर सभी शौचालयों का निर्माण पूरा होने के साथ ही अगर फोटो भी अपलोड नहीं हुई तो संबंधित को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

बैठक में डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन बच्चा सिंह, पवन प्रसाद उपाध्याय, अमय विक्रम शुक्ला के अलावा खजनी ब्लाक के एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें