फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हैदराबाद की फ्लाइट रद्द, विमानों की देरी से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पर बैठने जाते यात्री।अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- इंडिगो की उड़ानें शनिवार को भी रहीं लेट, एयरलाइंस की ओर से सुबह सात बजे हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल होने की दे दी गई सूचना


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंडिगो की फ्लाइट के निरस्त होने और देर से उड़ान भरने के चलते शनिवार को भी एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई। वहीं, दिल्ली और मुंबई की उड़ानें लेट रहीं। हांलाकि, हैदराबाद को छोड़कर इंडिगो की सारी फ्लाइटें टेक ऑफ हुईं, जिससे यात्रियों ने राहत महसूस की।
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शनिवार को नहीं आई। इस वजह से गोरखपुर से जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट एक घंटे, बंगलूरू वाली 48 मिनट, मुंबई की डेढ़ घंटे और कोलकाता की फ्लाइट करीब एक घंटे 45 मिनट की देरी से आई। वहीं, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट डेढ़ घंटे, कोलकाता की दो घंटे, मुंबई तीन और बंगलूरू की करीब एक घंटे देरी से गई।
विज्ञापन

हैदराबाद की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। जिनकी वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट थी उन्हें काफी नुकसान हुआ। आगे की फ्लाइट भी छूट गई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की ओर से रद्द उड़ान के यात्रियों को सुबह सात बजे से ही संदेश एवं कॉल के माध्यम से समय पर सूचित कर दिया गया था। कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर्स की संख्या बढ़ाई गई। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हवाई अड्डे पर विभिन्न काउंटर्स पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई। एयरपोर्ट परिसर के बाहर भी पर्याप्त सीटिंग व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से स्नैक्स एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया। प्रभारी परिचालन विजय कौशल अपनी पूरी टीम के साथ सुबह से ही हवाई अड्डे पर सक्रिय रहे। इनके प्रयासों से हवाई अड्डे पर यातायात व्यवस्था पूरे दिन सुचारू रूप से संचालित होती रही।
विज्ञापन



वर्जन
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से सभी यात्रियों को समय पर सूचना भेजी जाती रही। एयरपोर्ट पर बैठने, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
- संजय कुमार, निदेशक, विमानपत्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें