पौधरोपड़ : नगर निगम की ओर से एकला बांध पर पौधरोपड़ का आयोजन, सुबह 08:00 बजे से।
शिविर : स्थापना दिवस पर नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन गोरक्षनाथ ब्लड बैंक में सुबह 10:00 बजे से।
सम्मेलन : एमएमएमयूटी के गणित एवं वैज्ञानिक संगणन विभाग की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, आर्यभट्ट सभागार में सुबह 10:00 बजे से।
माल्यार्पण : सपा की ओर से आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पूर्वांह्न 11:00 बजे से।
सामान्य ज्ञान : महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से संस्थापक समारोह को लेकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दोपहर 12:00 बजे से।
समापन : खादी मेला में विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का समापन महंत दिग्विजयनाथ पार्क, नौकायन में दोपहर 01:00 बजे से।
सुलेख : महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से संस्थापक समारोह को लेकर हिंदी-अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता एमपी इंटर काॅलेज में दोपहर 02:00 बजे से।
श्रद्धांजलि : महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, आंबेडकर चौक पर अपराह्न 03:00 बजे से।
श्रद्धांजलि: राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा की ओर से आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आंबेडकर चौक पर अपराह्न 03:00 बजे से।