फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पति ने डांटा तो प्रेमी संग चली गई तीन बच्चों की मां, थाने में की शिकायत

Wed, 18 Aug 2021 03:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ससुराल से मायके जाने के दौरान मिले एक युवक पर एक विवाहिता फिदा हो गई। दोनों एक दूसरे के प्रेम में इस कदर आगे बढ़े कि अपने घरवालों की डांट डपट भी नागवार लगने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल से मायके जाने के दौरान मिले एक युवक पर एक विवाहिता फिदा हो गई। दोनों एक दूसरे के प्रेम में इस कदर आगे बढ़े कि अपने घरवालों की डांट डपट भी नागवार लगने लगी। सोमवार को पति ने महिला को डांटा तो मंगलवार की भोर में वह प्रेमी के साथ चली गई। महिला अपने तीनों बच्चों को भी सुसराल में ही छोड़ गई है।

विज्ञापन


सिकरीगंज थाना क्षेत्र की 30 वर्षीया महिला तीन बच्चों की मां है। ससुराल से मायके आने-जाने के क्रम में उसकी एक युवक से जान पहचान हो गई। जल्दी ही दोनों में गहरी दोस्ती हो गई।

सोमवार की रात 10 बजे महिला अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पति ने मना किया तो इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मंगलवार की भोर में महिला अपने तीनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सिकरीगंज राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें