दुबई में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे एक युवक को उस समय बड़ा झटका लगा जब घर लौटने पर उसे पत्नी के बदलते व्यवहार और कथित अवैध संबंधों की जानकारी हुई। पीड़ित पति ने पत्नी और बरेली निवासी एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कैंट क्षेत्र के युवक ने बताया कि उसका निकाह 16 वर्ष पहले हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। वर्ष 2024 में वह बेहतर कमाई, परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने व बेटे की पढ़ाई के लिए रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया था। इस दौरान वह अपनी पूरी कमाई पत्नी के खाते में भेजता रहा ताकि घर का खर्च और परिवार की देखभाल ठीक से हो सके।