फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी समारोह से लौटे पति ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर देखा शव
विज्ञापन

- बांसगांव थाना क्षेत्र के भुसवल बुजुर्ग गांव का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बांसगांव। बांसगांव थाना क्षेत्र के भुसवल बुजुर्ग गांव में बुधवार देर रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भुसवल बुजुर्ग निवासी विपिन सिंह की पत्नी बबीता सिंह (34) बुधवार रात घर पर अकेली थीं। पति ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य गांव में पारस सिंह के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:30 बजे पति विपिन सिंह घर लौटे और दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह छत के रास्ते घर के भीतर पहुंचे। कमरे में पहुंचने पर बबीता सिंह का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बांसगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, बबीता सिंह का विवाह करीब 10 वर्ष पहले हुआ था। उनके परिवार में पति के अलावा 10 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें