गोरखपुर जिले में चौरीचौरा क्षेत्र के सथरी गांव में मंगलवार की रात सिरफिरे युवक ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद सूचना पर पहुंची आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सथरी गांव में शादाब खान का पत्नी रानी (25) से मंगलवार की रात किसी बात पर विवाद हो गया। घर पर कार्यक्रम होने की वजह से कई रिश्तेदार भी आए थे इसी बीच अचानक शादाब हमलावर हो गया और पत्नी को कमरे में बंद कर पीटने लगा।
आरोप है कि इस दौरान उसने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। कमरे में मारपीट की आवाज सुनकर रिश्तेदार भी पहुंच गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। रिश्तेदार घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत
घायल रानी ने बताया कि उसके पति ने सिर पर हथौड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया है। चेहरे पर भी चोटें आईं हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति हर दिन कमरा बंद करके उसकी पिटाई करता है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी, मामले की छानबीन की जा रही है।