फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इलाज करने के साथ रोजगार का रास्ता भी बताएगा एम्स, कौशल विकास केंद्र शुरू करने की है योजना

Wed, 14 Jun 2023 01:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

यूपी कौशल विकास मिशन के निदेशक आंद्रे वाम्सी ने बताया कि कौशल विकास मिशन का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार की राह दिखाना है। इसमें युवाओं को सरकार की चल रही रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस काम में एम्स का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में युवाओं को इलाज के साथ रोजगार का रास्ता भी बताया जाएगा। इसके लिए एम्स में कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। एम्स में इलाज कराने आने वाले 17 से 35 वर्ष की आयु के युवक एवं युवतियों को इस केंद्र में रोजगार परक कोर्स जानकारी के साथ ही निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कौशल विकास मिशन के निदेशक आंद्रे वाम्सी ने दिल्ली एम्स की तर्ज पर गोरखपुर एम्स में कौशल विकास केंद्र को संचालित करने की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को इसके संबंध में एम्स के ऑडिटोरियम में यूपी कौशल विकास मिशन, आकांक्षा समिति और एम्स की तरफ से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि एम्स में भी कौशल विकास का एक केंद्र संचालित किया जाएगा। इसमें इलाज कराने के लिए आने वाले युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसमें नए कर्मचारी एवं पुराने कर्मचारी भी शामिल होंगे। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष मीरा मिश्रा और संयोजिका डॉ प्रियंका यादव ने बताया कि एम्स में खुल रहे परामर्श सेंटर के जरिए युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण से जोड़ने की मुहिम है।
विज्ञापन


इसी क्रम में एम्स से साइकिल रैली निकाली गई, जिसे डॉ. सुरेखा किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एम्स के गेट नंबर तीन से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक गई। इसमें कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के विभिन्न संस्थानों से आए प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार देना उद्देश्य
यूपी कौशल विकास मिशन के निदेशक आंद्रे वाम्सी ने बताया कि कौशल विकास मिशन का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार की राह दिखाना है। इसमें युवाओं को सरकार की चल रही रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस काम में एम्स का सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम में चारूशिला जादव, आईआईटी प्रधानाचार्य शरद चंद्र सागरवाल, फूलबदन राम, सूर्यदेव प्रकाश, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव, प्रो. हरिशंकर जोशी, चिकित्सा अधीक्षक डा. मनोज सौरभ, रजिस्ट्रार डाॅ. अमित रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें