फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 13 Mar 2023 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो उनवल (गोरखपुर)।

सार

कोठा भलुआन निवासी जयनाथ चौरसिया ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्हें पांच मार्च को सूचना दी गई कि बेटी कुसुम की हत्या कर शव को जला दिया गया। मायके वालों को मौत की सूचना नहीं दी गई। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खजनी इलाके के कंदराई में पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव जलाने के आरोपी धर्मवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, हत्या, साक्ष्य छिपाने, आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोठा भलुआन निवासी जयनाथ चौरसिया ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्हें पांच मार्च को सूचना दी गई कि बेटी कुसुम की हत्या कर शव को जला दिया गया। मायके वालों को मौत की सूचना नहीं दी गई। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवरानी, देवर भी आरोपी है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने पति धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें