फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवविवाहिता की हत्या के आरोप में पति व जेठानी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के नरही गांव में नवविवाहिता गौरी की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति राकेश और जेठानी चंद्रकला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंधों के शक से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गौरी की शादी नरही गांव निवासी राकेश के साथ हुई थी। बीते 15 अप्रैल को गौरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की मां सुधा ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति राकेश और जेठानी चंद्रकला ने मिलकर जहर देकर की है।
सुधा का आरोप है कि गौरी को अपने पति और जेठानी के कथित अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद से उसके साथ लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दिया जाने लगा। दहेज को लेकर ताने, अतिरिक्त मांग और मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। आरोप है कि मौत से कुछ दिन पहले राकेश ने गौरी के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद वह काम के सिलसिले में बाहर चला गया। इस दौरान जेठानी चंद्रकला की प्रताड़ना जारी रही।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में पति राकेश और जेठानी चंद्रकला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें