फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: गोरखपुर में एक साथ मिले 112 कोरोना पॉजिटिव, शहर में मचा हड़कंप

Mon, 20 Jul 2020 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में पहली बार एक दिन में एक साथ 112 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से 60 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। इससे तहलका मचा है। स्वास्थ्य महकमा समझ नहीं पा रहा कि स्थिति को कैसे संभाला जाए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित ज्यादातर अस्पतालों के बेड भर चुके हैं। दूसरी तरफ गोरखपुर की संक्रमित महिला की लखनऊ में मौत हो गई। अब गोरखपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1103 हो गई है। अब तक 23 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 539 एक्टिव केस हैं। संक्रमण वाले इलाकों को सील किया जा रहा है। साथ ही हॉटस्पॉट घोषित करके उनका सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।  

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने रविवार की देर रात कोरोना संक्रमितों की लिस्ट जारी की तो हड़कंप मच गया। अलग-अलग माध्यमों से हुई जांच में 112 संक्रमित मिले हैं। पहली बार जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय में दो, सदर तहसील के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इस कारण तहसील को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

हुमायूंपुर में 10-10 मरीज मिले हैं। इनमें रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। इनमें तीन महिला और एक मासूम बच्ची भी शामिल है। हुमायूंपुर में भी एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव हैं। इनमें दो महिला और दो युवक शामिल हैं। इसके अलावा उसी मोहल्ले के छह लोग और संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


झारखंडी में एक, बिछिया में एक, कजाकपुर में एक, इस्माइलपुर में तीन, पादरी बाजार में एक, बसंतपुर में चार, सूर्यकुंड के चार, तुर्कमानपुर में दो, रुस्तमपुर में एक, मिर्जापुर में तीन, दाउदपुर, रेलवे गोल्फ कॉलोनी, तरंग क्रासिंग में एक-एक संक्रमित मिले हैं। छोटे काजीपुर में तीन, मियां बाजार में दो, तारामंडल में दो, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।
 

विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में सात संक्रमित

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जो रिपोर्ट जारी की उसके मुताबिक रेलवे अस्पताल के सात लोग एक साथ संक्रमित मिले हैं। इन सबकी उम्र 20 से 29 वर्ष के बीच है। एक साथ संक्रमण से अस्पताल प्रबंधन चिंतित हो गया है।

केशोपुर जूट मिल में सात और संक्रमित
सहजनवां स्थित केशोपुर जूट मिल के सात और लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो मासूम भी शामिल हैं। इन सबकी उम्र 5 से 50 वर्ष बताई गई। दो बहनें भी संक्रमित हैं।  

व्यापारी के परिवार के 14 सदस्य संक्रमित
हाटा बाजार में एक व्यापारी के परिवार के 14 सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसमें से आठ की रिपोर्ट पहले आई थी। छह की पॉजिटिव रिपोर्ट रविवार को आई है। परिवार में 16 सदस्य हैं।

इन ग्रामीण क्षेत्रों में मिले मरीज
ग्रामीण क्षेत्रों में भी 52 मरीज मिले हैं। गीडा सेक्टर पांच में भी एक संक्रमित मिला है। गीडा कार्यालय के तीन और कर्मचारी संक्रमित पाए गए।  ब्रह्मपुर के भैंसही रामदत्त में दो, अमदीना में एक, साहबगंज में एक, कैंपियरगंज सदर तहसील में एक, हाटा बाजार में नौ, ककरही गोला में दो, कौड़ीराम के मेहरौली, पिपराइच में एक-एक मरीज मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें