फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं एचपी चिल्ड्रन और पिलर्स स्कूल, न कानून का डर, न कोरोना का खौफ

Sun, 22 Mar 2020 02:54 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • सब कुछ बंद, फिर शिक्षकों को बुलाकर करा रहे प्रवेश परीक्षा
  • मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट और डीआईओएस ने बंद कराया स्कूल
विज्ञापन
एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी। (File) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपी चिल्ड्रन एकेडमी और द पिलर्स स्कूल प्रबंधन को कानून के साथ कोरोना वायरस का खौफ नहीं है। भीषण त्रासदी में जब सब कुछ बंद है, तब सहारा इस्टेट परिसर स्थित एचपी स्कूल के 50 से ज्यादा शिक्षक, कर्मचारियों को शनिवार को ड्यूटी पर बुला लिया गया। विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया जारी रखी गई।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल दरोगा गए और स्कूल को बंद कराया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने दोनों स्कूल प्रबंधकों को नोटिस देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि भविष्य में स्कूल खुला मिला या फिर शिक्षक-कर्मचारियों को बुलाकर काम कराया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसी लिहाज से सरकार ने 2 अप्रैल तक सब कुछ बंद रखने का फैसला किया। स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या भी सीमित कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान कर दिया लेकिन इसकी फिक्र एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी और पिलर्स स्कूल प्रबंधन को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों ने शनिवार को शिक्षक, कर्मचारियों को बुलाया और काम लिया। स्कूल खुलने की सूचना पर ही सिटी मजिस्ट्रेट और डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया द पिलर्स पब्लिक  स्कूल सिविल लाइंस पहुंचे। जानकारी के मुताबिक प्रबंधन ने बहुत देर तक स्कूल का मुख्य द्वार नहीं खोला और मामले में हीलाहवाली करता रहा। जब कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई तो स्कूल का मुख्य दरवाजा खोला गया।

इसके बाद स्कूल प्रबंधक आरपी शाही को बुलाकर जवाब मांगा गया। इसपर प्रबंधक ने कहा कि आगे से विद्यालय नहीं खुलेगा। किसी शिक्षक को नहीं बुलाया जाएगा। तब जाकर मामला शांत हो सका। इसी तरह सहारा इस्टेट परिसर स्थित एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के भी खोले जाने की शिकायत खोराबार पुलिस तक पहुंची।

आरोप है कि कोरोना वायरस की दहशत के बीच  एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी को लगातार खोले रखा गया है। कठिन चुनौती है, फिर भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। इससे शिक्षक, कर्मचारी परेशान हैं। कुछ शिक्षकों ने महिला प्रिंसिपल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि जब भी छुट्टी रहती है, स्कूल बुला लिया जाता है।

विरोध में नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। अभिभावक और विद्यार्थियों से भी प्रिंसिपल का व्यवहार ठीक नहीं है। सरकार ने दो अप्रैल तक सब कुछ बंद रखने का ऐलान किया है लेकिन एचपी स्कूल प्रबंधन ने 2 अप्रैल को ही स्कूल खोलने का नोटिस चस्पा किया है।   

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने कहा कि पिलर्स स्कूल के खुलने की शिकायत मिली थी। आरोप था कि शिक्षक, कर्मचारियों को बुलाया गया है। पुलिस कर्मियों ने जाकर प्रबंधतंत्र से बात की और स्कूल बंद हो गया।

सहारा इस्टेट एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी प्रबंधक टीपी शाही ने कहा कि स्कूल नहीं खोला गया था। शिकायत निराधार है। कोरोना से सब सावधान हैं। ऐसी स्थिति में स्कूल खोलने का सवाल ही नहीं उठता है। पुलिस के पहुंचने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें