फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला निर्माण में बाधक दो मकान ढहाए

Mon, 27 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला निर्माण कार्य में बाधक बने जेल बाइपास और मैत्रीपुरम क्षेत्र में बने दो मकानों को रविवार को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ढहा दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संबंधित भवन स्वामियों को पहले ही जमीन की रजिस्ट्री और भवन का मुआवजा दिया जा चुका था, इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया जा रहा था। बारिश का मौसम नजदीक होने के चलते नाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का दबाव बढ़ गया है, ऐसे में प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।
जेल बाईपास स्थित चांद मोहम्मद का दो मंजिला मकान पूरी तरह ढहा दिया गया। वहीं, मैत्रीपुरम में रानी पांडेय के भवन को आंशिक रूप से तोड़ा गया, शेष हिस्सा सोमवार को गिराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान सदर तहसील के राजस्व कर्मियों के साथ जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि बाधाएं हटने के बाद अब नाला निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें